मैथिल समाज सेवा संस्था ( मीरा भाईंदर ), लगातार पिछले ८ वर्षों से समाज के उत्थान व समाज को जोड़ने के लिए कुछ न कुछ कार्यक्रम करती रहती है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और कैरियर को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन, सम्मान व सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
२१ जुलाई २०२४ को मीरा रोड के ’भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह’ में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में IAS, IPS, MBBS, CA व अन्य प्रोफेशनल के साथ ही कला व व्यापार के क्षेत्र में सफल व सम्मानित वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। ये सभी वक्ता विद्यार्थियों को अपनी अपनी विषय पर मार्गदर्शन देंगे।
संस्था के सचिव दीपक झा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी शिरकत कर रहे हैं। संस्था के संयोजक राजीव प्रियदरशी ने सुचित किया कि
सांसद नरेश म्हस्के, विधायक प्रताप सरनाइक, विधायिका गीता जैन, नरेंद्र मेहता, रवि व्यास, आईजी कृष्णा प्रकाश, पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे व अन्य मान्यवर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन के साथ साथ परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुरूप सत्कार व जरूरत मंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष निलेश चौधरी , उपाध्यक्ष डॉ राकेश झा, सह कोषाध्यक्ष पवन झा, अधिवक्ता रामउदार झा, ललित झा, अनूप सत्यनारायण झा, प्राध्यापक कृष्ण कुमार झा, मनोरमा झा और अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं |

