Big Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड लॉन्च हो चुका है। शो में सारे कंटेस्टेंट्स की एंट्री काफी धमाकेदार रही। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां यूट्यूब की तरह यहां भी छा चुके है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक, पत्रकार दीपक चौरसिया, दिल्ली की बड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सहित कई चेहरे नजर आ रहे हैं।
फेमस कंटेस्टेंट्स के बारे में
लव कटारिया: लव कटारिया यूट्यूबर, मॉडल, एक्टर और साथ ही बिजनेसमैन हैं, जो अपने चैनल पर फन वीडियो और व्लॉग बनाने के लिए लोगों के बीच फेमस हैं। वह एल्विश यादव के बहुत खास दोस्त है।वह एल्विश यादव के बहुत खास दोस्त है।
दीपक चौरसिया: दीपक चौरसिया का नाम पत्रकारिता जगत के जाने माने नामों में शामिल है। वे इस बार के बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले है। बता दें कि दीपक चौरसिया का नाम विवादों से पुराना नाता रह चुका है। अब देखना होगा की इस बार वे बिग बॉस में क्या धमाल मचाते है।
चंद्रिका दीक्षित: चंद्रिका दीक्षित जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है। आपने उनके बहुत सारे वायरल वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे होंगे, लेकिन अब वो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी।
विशाल पांडे: विशाल पांडे अपने टिकटॉक रील्स से वायरल हुए थे। वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर विशाल के 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
आइए जानते है बिग बॉस ओटीटी 3 के 16 कंटेस्टेंट्स के नाम
लव कटारिया (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
सना मकबूल (एक्ट्रेस)
नीरज गोयत बॉक्सर (बॉक्सर)
साई केतन राव (एक्टर)
नावेद शेख उर्फ नैजी (रैपर)
पौलोमी दास (एक्ट्रेस)
अरमान मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
पायल मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
कृतिका मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
शिवानी कुमारी (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
सना सुल्तान (एक्ट्रेस)
दीपक चौरसिया (पत्रकार)
चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल)
विशाल पांडे (सोशल मीडिया संसेशन)
रणवीर शौरी (एक्टर)
मुनीषा खटवानी (टैरो कार्ड रीडर)
