संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिससे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्र भारतीय सैनिकों की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित रहेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में होने वाली चर्चाओं पर अंतिम निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटियों द्वारा लिया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार सरकार, लेकिन संसद के नियमों के तहत
21 जुलाई 2025 (सोमवार) से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, सरकार ने साफ किया कि बहस संसदीय नियमों और प्रक्रिया के तहत ही होनी चाहिए।
बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर पर स्वयं जवाब देना चाहिए, साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के दावे पर भी स्पष्टता दी जानी चाहिए। इसके अलावा, बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) पर भी चर्चा की मांग की गई।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि चर्चा का अंतिम निर्णय लोकसभा और राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटियों द्वारा लिया जाएगा। मानसून सत्र में कुल 21 बैठकें होंगी।
- Dharmendra जी को श्रद्धांजलि, प्रेरक संदेश और उनकी शानदार सफ़र की कहानी
- बिहार चुनाव 2025 लाइव: एनडीए ने 202 सीटों के साथ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सीएम का नाम अब भी रहस्य; चिराग पासवान ने की नीतीश कुमार से मुलाकात
- बिहार एग्जिट पोल 2025: एनडीए को बढ़त के अनुमान, लेकिन Journo Mirror ने INDIA गठबंधन की जीत बताई
- Dharmendra Health Update: Salman Khan, Shah Rukh Khan Visit Hospital; Fans Pray for His Recovery
- लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा — पाक आतंकी नेटवर्क से महिला कनेक्शन की जांच तेज
