अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: वॉशिंगटन डीसी से बेघर लोगों को तुरंत हटाने की तैयारी, सैकड़ों नेशनल गार्ड तैनात करने की योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी से बेघर लोगों को हटाने और अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल भेजा जाएगा, वहीं बेघर लोगों को राजधानी से दूर आश्रय स्थल दिए जाएंगे।
रॉयटर्स के मुताबिक, प्रशासन वॉशिंगटन में सैकड़ों नेशनल गार्ड तैनात करने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप इससे पहले भी लॉस एंजेलिस में इमिग्रेशन विरोधी प्रदर्शनों के दौरान नेशनल गार्ड भेज चुके हैं, हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इसका विरोध किया था।
अन्य राज्यों के विपरीत, वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड की तैनाती का फैसला सीधे राष्ट्रपति लेते हैं। यह कदम पहले 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन पर हमले के बाद भी उठाया गया था।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा – “बेघर लोगों को तुरंत राजधानी से बाहर जाना होगा। हम उन्हें रहने की जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर। अपराधियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं, उन्हें जेल में डालेंगे।”
व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप किस कानूनी अधिकार के तहत बेघर लोगों को हटाएंगे, क्योंकि राष्ट्रपति केवल संघीय भूमि और इमारतों पर नियंत्रण रखते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी में करीब 3,782 लोग किसी भी रात बेघर रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर आपातकालीन आश्रयों या अस्थायी आवास में रहते हैं।
ट्रंप सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में हिंसक अपराधों को रोकने की योजना पर बात करेंगे। हाल ही में एक युवा प्रशासनिक कर्मचारी पर हुए हिंसक हमले से राष्ट्रपति नाराज़ बताए जा रहे हैं। इसके बाद शहर में और अधिक संघीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
- Nepal Flood Disaster: Death Toll Rises to 353 as Newly Formed Lake Threatens to Burst
- Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Controversy: GIVA Withdraws Advertisement After Social Media Backlash
- Maharashtra Marathi Language Drive: 1.5 Lakh Drivers Learn Marathi, 7,750 Fail Test and Must Reappear | Auto, Taxi and App-Based Cab Drivers Asked to Learn Marathi in Maharashtra
- LPG संकट के बीच क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफवाहों को बताया झूठा
- बैंक खातों पर मनमानी फ्रीज़ पर रोक: कोर्ट के सख्त निर्देश, नागरिकों के अधिकारों की बड़ी जीत
